Categories: sports news

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, जानें कितने बजे से होगी टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। बता दें, टीम इंडिया 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम अपने क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आईसीसी के किसी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेगी। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है।

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम जब टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने पिछले 10 साल से अधिक के वैश्विक खिताबी सूखे को खत्म करने की चुनौती होगी। अपने फाइनल तक के अभियान में दोनों टीमें अजेय रही हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंटों के कई फाइनल मैचों को खेलने के अनुभव के कारण भारत का पलड़ा भारी होगा। साउथ अफ्रीका 1998 के बाद पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केन्सिंगटन ओवल में खेला जाएगा। फाइनल मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे होगा। वहीं, मैच की पहली गेंद रात 8:00 बजे फेंकी जाएगी। वहां के स्थानीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। बता दें, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान और भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

9 mins ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

2 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

2 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

2 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

2 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

23 hours ago