Categories: sports news

टीम इंडिया जाएगी पाकिस्तान!, इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

New Delhi: आईसीसी टूर्नामेंट में केवल एक बार को छोड़ दें हर दफा टीम इंडिया पाकिस्तान को पीटती आई है। अभी हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से मात दी थी। इस बीच अब एक बार फिर से इन दोनों टीमों के बीच मु​काबले की रणभूमि तैयार हो रही है।

हालांकि अभी तक इसको लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। हम बात कर रहे हैं अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले की। इसके लिए पीसीबी ने शेड्यूल तैयार कर लिया है और भारत पाकिस्तान मैच की तारीख भी पक्की कर दी है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ड्रॉफ्ट शेड्यूल बनाकर आईसीसी को सौंप दिया है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। पीसीबी ने अगले साल 1 मार्च को लाहौर में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपनी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला तय कर दिया है।

हालांकि पेंच ये है कि बीसीसीआई ने अभी तक इसमें शामिल होने और टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने की सहमति नहीं दी गई है।  

पीसीबी के अनुसार टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा, जिसमें 10 मार्च रिजर्व डे होगा। यानी फाइनल के लिए एक और दिन रखा गया है। 

भारत के सभी मैच सेमीफाइनल सहित लाहौर में होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें इन दो टीमों के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी हैं।

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। हाल ही में आईसीसी के इवेंट में हेड क्रिस टेटली ने पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी से इस्लामाबाद में मुलाकात की थी।

इससे पहले पाकिस्तान ने आखिरी बार साल 2023 में एशिया कप की मेजबानी की थी, जिसे हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला गया था। इस दौरान भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि सरकार ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

सूत्र ने कहा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले देशों के सभी बोर्ड प्रमुखों ने उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया है, जिसमें बीसीसीआई अभी शामिल नहीं है। बीसीसीआई अपनी भारत सरकार से बात करेगा और आईसीसी को अपडेट देगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई इस मामले पर अंतिम फैसला कब और क्या लेता है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

14 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

14 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

14 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago