New Delhi: क्या आपने कभी ऐसी जगहों के बारे में सुना है, जहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का राज चलता है। इस जगह पर इतने सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान वहां गलती से भी चला जाए, तो उसके जिंदा वापस आने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। दरअसल, यह खतरनाक जगह ब्राजील में है, जिसे ‘स्नेक आइलैंड’ के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड का वास्तविक नाम ‘इलाहा दा क्यूइमादा’ है। वैसे दूर से तो देखने में यह आइलैंड काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी आइलैंड पर पाए जाते हैं। स्नेक आइलैंड में वाइपर प्रजाति के भी सांप मिलते हैं। इस प्रजाति के सांपों के पास उड़ने की भी क्षमता होती है। कहते हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है। इस आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं।
Related Stories
December 24, 2024