Categories: sports news

अमेरिका की टीम ने T20 वर्ल्ड कप में जीते पहले मुकाबले में चमक दिखाई, कनाडा के खिलाड़ियों ने बनाई इतिहास

New York: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का धमाकेदार अंदाज में आगाज हो चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में अमेरिका की टीम ने कनाडा को 7 विकेट से हरा दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका की टीम पहली बार खेल रही हैं और उसने अपने पहले मैच में ही जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। अमेरिका के लिए मैच में आरोन जोन्स और एंड्रीज गौस बड़े हीरो साबित हए। इन प्लेयर्स की वजह से अमेरिका की टीम टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच जीतने में सफल रही। 

कनाडा के खिलाफ मैच में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कनाडा की टीम ने अमेरिका को जीतने के लिए 195 रनों का टारगेट दिया। जिसके जवाब में अमेरिका ने आरोन जोन्स और एंड्रीज गौस की शानदार पारियों के दम पर टारगेट हासिल कर लिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मैच को एकतरफा बना दिया। इनके आगे कनाडा के गेंदबाज टिक नहीं सके। 

बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब स्टीवन टेलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोनांक पटेल भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फिर आरोन जोन्स और एंड्रीज गौस ने बड़ी साझेदारी की और टीम को मुश्किल से निकाल लिया। इन दोनों ही प्लेयर्स ने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। एंड्रीज ने 46 गेंदों में 65 रन बनाए। कनाडा के निखिल दत्ता ने एंड्रीज को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

लेकिन आरोन क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 40 गेंदों में 94 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 10 छक्के शामिल हैं। वह अंत तक आउट नहीं हुए और अपनी टीम को मैच जिताकर ही दम लिया। दमदार पारी खेलने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। कनाडा के लिए कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और सभी बॉलर्स बुरी तरह से फ्लॉप रहे। 

कनाडा की टीम भी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हिस्सा ले रही है। कनाडा के लिए आरोन जॉनसन ने 23 रन और नवनीत धलीवाल ने 61 रन बनाए। उनके अलावा निकोलस किर्टोन ने 51 रन बनाए। श्रेयस मोवा ने 32 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही कनाडा की टीम 194 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई।

कनाडा की टीम ने स्कोर तो ठीक बनाया था, लेकिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से हार झेलनी पड़ी। अमेरिका के लिए अली खान, हरमीत सिंह और कोरी एंडरसन ने एक-एक विकेट हासिल किया। कनाडा के परगट सिंह और दिलप्रीत सिंह रन आउट हुए हैं। 

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

17 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

17 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

18 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago