UTTARAKHAND

कांग्रेस को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी, ठुकराल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
नानकमत्ता साहिब पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का जोरदार स्वागत, बोले- मेरी राजनीति खत्म करने की कोशिश करने वाले होंगे नाकाम
नानकमत्ता। कांग्रेस का दामन थामने के बाद प्रथम बार नानकमत्ता पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ठुकराल ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश स्तर पर मजबूत करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। ठुकराल ने कहा, “मैं हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। विपक्ष में रहते हुए भी जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।”

विरोधियों पर साधा निशाना
भावुक होते हुए ठुकराल ने कहा कि वह पिछले चार वर्षों से राजनीतिक रूप से बेसहारा महसूस कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें सहारा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। अपने विरोधियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी राजनीति को खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

9 सीटों पर जीत का दावा
पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि आगामी समय में जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस दौरान विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
ठुकराल के स्वागत में आयोजित रोड शो में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर अजय नारायण सिंह, प्रदीप बेदी, जैल सिंह, सुरेंद्र सिंह करनावल, प्रकाश सिंह, सतनाम सिंह निक्कू, सुखविंद्र सिंह मोमी, पिंटू सिंह व बलवंत सिंह आदि थे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में 11 नए जिले बनाने की उठी मांग: ‘जिला बनाओ संघर्ष समिति’ ने सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

जिला बचाओ संघर्ष समिति ने की नये जिलों की मांग  मुख्य बिंदु: 11 नए जिले…

3 hours ago

बेखौफ अपराधी और पस्त कानून व्यवस्था! देहरादून की सड़कों पर मशाल लेकर उतरी कांग्रेस

मुख्य बिंदु (Key Highlights): गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का मशाल जुलूस। राजधानी में…

3 hours ago

केदारनाथ हेली सेवा: 10 अप्रैल से शुरू होगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, इस बार IRCTC के जरिए मिलेगा कंफर्म टिकट

मुख्य जानकारी एक नजर में: बुकिंग शुरू होने की तिथि: 10 अप्रैल बुकिंग का माध्यम: IRCTC पोर्टल…

3 hours ago

PM मोदी 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई योजनाओं की देंगे सौगात

संक्षेप में मुख्य बिंदु: तारीख: 14 अप्रैल प्रमुख सौगात: देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे। पिछला दौरा: 9 नवंबर (8140…

3 hours ago

नैनीताल: गुलदार ने महिला को उतारा मौत के घाट, खो-खो के तीन नेशनल खिलाड़ियों की माँ थी मृतका

नैनीताल (भीमताल): उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मानव और वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले…

21 hours ago