UTTARAKHAND

विपक्ष के आरोपों पर CM धामी का करारा जवाब: ‘हम चर्चा से भागने वाले नहीं, गैरसैंण हमारे दिल में बसता है’

प्रमुख बातें:

  • विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- सरकार चर्चा से पीछे हटने वाली नहीं
  • शुक्रवार तक तय है सत्र, अब शनिवार और सोमवार को भी चल सकती है सदन की कार्यवाही
  • सीएम बोले- गैरसैंण पहाड़ के स्वाभिमान का प्रतीक, 4 साल में यहां हुए सबसे ज्यादा सत्र

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) | उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में इसके स्पष्ट संकेत दिए। सीएम ने विपक्ष के आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है, सरकार करने को तैयार है। जरूरत पड़ी तो रविवार का अवकाश रखकर सोमवार को भी सदन चलाया जा सकता है।

‘सरकार सदन चलाने से भाग नहीं रही’
मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष की ओर से बार-बार यह भ्रामक आरोप लगाया जा रहा है कि सरकार सदन नहीं चलाना चाहती। जबकि सच्चाई यह है कि पिछले चार वर्षों में भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सबसे अधिक विधानसभा सत्र आयोजित किए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में यहां सत्रों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। फिलहाल मौजूदा सत्र शुक्रवार तक के लिए तय है।

शनिवार और सोमवार को भी चल सकता है सदन
सीएम ने सदन में विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा, “हम शनिवार को भी सत्र चला सकते हैं। रविवार को अवकाश रखकर सोमवार को फिर से मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। विपक्ष के एक-एक सवाल और एक-एक बात का जवाब दिया जाएगा। हमने कोई गलत काम नहीं किया है, इसलिए हम किसी भी चर्चा से पीछे नहीं हटेंगे।”

गैरसैंण हमारे हृदय में बसता है: मुख्यमंत्री
गैरसैंण को लेकर सरकार की भावनाएं स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि पहाड़ की उम्मीद और स्वाभिमान का प्रतीक है। गैरसैंण को हमने अपने हृदय में बसाया है। यही वजह है कि सरकार ने सिर्फ विधानसभा सत्र ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी यहां आयोजित कराए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

नीति आयोग की टीम ने गदरपुर आकांक्षी ब्लॉक में परखी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत

गदरपुर/रुद्रपुर। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षी विकास खंड गदरपुर में चल रहे विकास…

20 mins ago

गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देश

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने घरेलू गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और रिफिलिंग करने…

24 mins ago

गैरसैंण में खुशनुमा मौसम के बीच बजट सत्र जारी, स्थायी राजधानी बनाने की मांग फिर तेज

गैरसैंण/भराड़ीसैंण:उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की पहाड़ियों में बसे भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में इन दिनों…

2 hours ago

ईरान युद्ध का असर: दून की रसोई तक पहुंची आंच, गैस सिलिंडर के लिए मारामारी; बुकिंग के फोन नंबर भी पड़े ठप

ग्राउंड रिपोर् नया गांव एजेंसी पर 320 को बांटी गैस, 60 से ज्यादा लौटे खाली…

3 hours ago

टीम इंडिया के ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव मसूरी में करेंगे शादी: 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका संग लेंगे 7 फेरे

खास बातें: 13-14 मार्च को मसूरी के आलीशान होटल में होंगी शादी की रस्में। कुलदीप…

4 hours ago

मसूरी में सज गया सेवॉय होटल: वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, वीवीआईपी मेहमानों का लगेगा मेला

कुलदीप यादव और वंशिका (Photo: kuldeep yadav social media) मसूरी/देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर…

4 hours ago