गैरसैंण: विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल में कौशल विकास और पशुपालन विभाग पर विशेष चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सदन में बताया कि सरकार युवाओं को ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार कर रही है। साथ ही, राज्य में दुग्ध उत्पादन में 3.13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विदेश में नौकरी का सपना: अब तक 92 युवा हुए प्लेस्ड
‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ पर जानकारी देते हुए मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सरकार युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
दुग्ध उत्पादन में उछाल, ‘आंचल’ की बढ़ी धमक
प्रदेश में दूध उत्पादन के बढ़ते आंकड़ों पर मंत्री ने कहा कि राज्य अब दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
इन योजनाओं से बढ़ रही किसानों की आय
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि गंगा गाय महिला डेरी, साईलेज, दुधारू पशु पोषण और दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन जैसी योजनाओं से दुग्ध उत्पादन तो बढ़ ही रहा है, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करने के साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है।
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा गरमा गया है।…
पौड़ी/चमोली: उत्तराखंड के दो धावकों ने दिल्ली में आयोजित 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन में ऐतिहासिक…
मुख्य बिंदु (Highlights): पैनिक न फैलाएं: युद्ध के चलते ईंधन की सप्लाई प्रभावित होने की चर्चाएं…
मुख्य बिंदु (Highlights): धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल अब पूरी तरह…
महत्वपूर्ण बिंदु (Highlights): त्योहारों का इंतजार नहीं: अब प्रदेश में हर महीने चलेगा जांच अभियान,…
गदरपुर/रुद्रपुर। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षी विकास खंड गदरपुर में चल रहे विकास…