states news

उत्तराखंड कैबिनेट आज लेगी बड़े फैसले: योग नीति और गोल्डन कार्ड की नई स्कीम को मिल सकती है हरी झंडी

देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश की पहली योग नीति और सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों के लिए गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की नई व्यवस्था को मंजूरी मिल सकती है। इन अहम प्रस्तावों के साथ ही कई अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।

लगभग दो वर्षों से तैयार की जा रही योग नीति का उद्देश्य उत्तराखंड में योग के लिए बुनियादी ढांचे का विकास करना और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इसके तहत सरकार प्रोत्साहन राशि का प्रावधान करने जा रही है। साथ ही, प्रदेश में संचालित सभी योग एवं ध्यान केंद्रों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। नीति में ध्यान गुफाओं, विपासना केंद्रों और योग रिट्रीट स्थापित करने के लिए भी नियम तय किए जाएंगे। एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, सभी स्कूलों में योग और ध्यान को पाठ्यक्रम गतिविधियों में शामिल करने का भी प्रावधान होगा। इसके अतिरिक्त, योग, नेचुरोपैथी और आध्यात्मिकता के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जा सकती है।

वहीं, कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। हालांकि, कार्मिकों के अंशदान से सालाना लगभग 120 करोड़ रुपये ही प्राप्त हो रहे हैं। जबकि इलाज का खर्च इससे दोगुना है। गैप फंडिंग के लिए कैशलेस इलाज की नई व्यवस्था का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

19 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

20 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

24 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago