देहरादून: वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर देहरादून में ‘राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 वीरांगनाओं और 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की मातृशक्ति को बड़ा तोहफा दिया। सीएम ने दोनों पुरस्कारों की सम्मान राशि बढ़ाने की घोषणा की:
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि राज्य सरकार ने साल 2023 में तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि ₹31 हजार से बढ़ाकर ₹51 हजार और आंगनबाड़ी पुरस्कार राशि ₹21 हजार से बढ़ाकर ₹51 हजार की थी। अब इसमें पुनः बढ़ोतरी कर सरकार ने मातृशक्ति के प्रति अपने सम्मान को दोहराया है।
“आज जिन वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया है, उससे प्रदेश की हर एक मातृशक्ति को आगे बढ़ने और समाज निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी। राज्य सरकार प्रदेश की कर्मठ महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए निरंतर काम कर रही है।”— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री (उत्तराखंड)
खबर की मुख्य बातें (Key Highlights): फॉर्म 6, 7 और 8 की समीक्षा: नए वोटर बनने,…
खबर की मुख्य बातें: 15 अगस्त की डेडलाइन: जिला पूर्ति विभाग और गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं…
खबर की मुख्य बातें: 3 अधिकारी निलंबित: लापरवाही और पर्यवेक्षण में शिथिलता के आरोप में लोक…
मुख्य बिंदु (Key Highlights): 30 KM का नया रूट: गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के बिजनौर…
देहरादून/हरिद्वार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को नए पंख लगने वाले हैं।…
लगातार बारिश के बावजूद जलस्तर घटने से हड़कंप; मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की भी…