देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कौशल विकास एवं श्रम विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन, प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना था।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर काम करें।उन्होंने इस संबंध में एक ठोस रणनीति बनाने के लिए मुख्य सचिव को सभी सचिवों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया।
बैठक के प्रमुख दिशा-निर्देश:
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रदेश के 27 आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों को दो वर्षीय कोर्स के तहत एक वर्ष का प्रशिक्षण आईटीआई में और एक वर्ष का प्रशिक्षण उद्योगों में प्रदान करने के लिए भारत सरकार से सहमति मिल गई है।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…
सार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी रैली में सीएम धामी के काम की…
सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…