देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने आज अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह फिट इंडिया रन के बाद शहर में सीएम धामी का विशाल रोड शो निकाला गया, जहां लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद परेड मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने आंदोलनकारियों को नमन किया, कहा कि प्रदेश की जनता ने दूसरी बार सरकार को जनमत देखकर एक मिथक भी तोड़ा है। उत्तराखंड पर्यटन और वेटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी आई है। चुनौतियां आई हैं, लेकिन उत्तराखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसकी गूंज पूरे देश में है। सरकार ने नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए देश का पहला कठोर नकल रोधी कानून लागू किया। जट सत्र में सरकार ने भू- कानून भी पारित किया।
– उपनल व संविदा कर्मचारी को सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी
– स्थानीय ठेकेदारों को सरकारी कामों में 10 करोड़ के काम दिए जाएंगे
– नौजवान और स्नातक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा व रोजगार कौशल के लिए आर्थिक सहायता के साथ के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।
उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की प्रमुख उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का गठन कर दिया जाएगा। साथ ही, शीतकालीन यात्रा को राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए गेमचेंजर बताया।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि अवैध कब्जे हटाने का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक अतिक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे।
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…
मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…
देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…
नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…