states news

उत्तराखंड में धामी सरकार के तीन साल पूरे:सीएम धामी के भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, की कई बड़ी घोषणाएं

सीएम धामी का रोड शो

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने आज अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह फिट इंडिया रन के बाद शहर में सीएम धामी का विशाल रोड शो निकाला गया, जहां लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद परेड मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने आंदोलनकारियों को नमन किया, कहा कि प्रदेश की जनता ने दूसरी बार सरकार को जनमत देखकर एक मिथक भी तोड़ा है। उत्तराखंड पर्यटन और वेटिंग डेस्टिनेशन के रूप  में उभर रहा है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी आई है। चुनौतियां आई हैं, लेकिन उत्तराखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसकी गूंज पूरे देश में है। सरकार ने नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए देश का पहला कठोर नकल रोधी कानून लागू किया। जट सत्र में सरकार ने भू- कानून भी पारित किया।

सीएम धामी की घोषणाएं

– उपनल व संविदा कर्मचारी को सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी 
– स्थानीय ठेकेदारों को सरकारी कामों में 10 करोड़ के काम दिए जाएंगे
– नौजवान और स्नातक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा व रोजगार कौशल के लिए आर्थिक सहायता के साथ के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए  उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।

सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, विकास योजनाओं को बताया ‘गेमचेंजर’

उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की प्रमुख उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का गठन कर दिया जाएगा। साथ ही, शीतकालीन यात्रा को राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए गेमचेंजर बताया।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि अवैध कब्जे हटाने का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक अतिक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।

बड़ी घोषणाएं और चुनौतियों का सामना

  • राजनीतिक मिथक टूटा: 2022 में कई राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा था कि उत्तराखंड में सरकार की वापसी नहीं होगी, लेकिन जनता के आशीर्वाद से भाजपा ने सत्ता बरकरार रखी।
  • प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में सफल: रैणी, सिलक्यारा टनल, जोशीमठ भू-धंसाव और माणा भूस्खलन जैसी आपदाओं का केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से डटकर सामना किया गया।
  • उत्तराखंड के विकास का ‘दशक’: पीएम मोदी ने कहा था कि यह उत्तराखंड का दशक होगा, और सीएम धामी ने इसे साकार करने के लिए मातृशक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
  • नई योजनाओं पर जोर: सभी विभागों को 3-5 गेमचेंजर योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि वित्त विभाग को अगले 10 साल के लिए आर्थिक रोडमैप तैयार करने को कहा गया है।

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे।


Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में कांवड़िए के भेष में चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; महिला से लूटी सोने की चेन बरामद

5-6 दिन तक हरिद्वार में रहकर की थी रेकी; यूपी का कुख्यात बदमाश और दिल्ली…

12 hours ago

‘बजट नहीं है तो बंद कर दें योजना…’ नंदा गौरा योजना पर हाईकोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार

12वीं पास छात्राओं को 51-51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर जताई नाराजगी;…

12 hours ago

वंदे मातरम् पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: ‘राष्ट्रगीत के सम्मान से ज्यादा कांग्रेस को अपने वोट बैंक की चिंता’

कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप; राष्ट्रगीत के इतिहास को लेकर प्रदेश भर में जनजागरण…

12 hours ago

रोपवे प्रोजेक्ट्स पर सीएम धामी का कड़ा रुख: ‘कागजों में नहीं, धरातल पर दिखाएं काम’; 15 दिन के भीतर तलब की रिपोर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

13 hours ago

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन: राहुल-प्रियंका और खड़गे सितंबर से करेंगे प्रदेश का तूफानी दौरा

देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…

1 day ago