देहरादून: उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ एक विशेष कांवड़ यात्रा निकालने जा रही हैं। यह यात्रा 10 अगस्त को हरिद्वार की पावन हर की पौड़ी से शुरू होगी और ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर तक जाएगी।
देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान खेल मंत्री ने इस धार्मिक और खेल-संस्कृति से जुड़ी यात्रा का ऐलान किया।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यात्रा के दौरान हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर श्रद्धालु और प्रतिभागी पैदल यात्रा करते हुए ऋषिकेश पहुंचेंगे। वहां ऐतिहासिक वीरभद्र मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को खेलों के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी ताकत बनाने और 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी राष्ट्रीय संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है।”
इस विशेष कांवड़ यात्रा में धर्म और खेल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यात्रा में संत समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज यात्रा के विभिन्न चरणों में मौजूद रहकर अपना आशीर्वाद देंगे।
इसके अलावा, प्रदेश और देश स्तर के खिलाड़ी, खेल प्रेमी, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह खेल, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं की भूमि है। यदि देवभूमि से वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए सामूहिक प्रार्थना की जाएगी, तो यह देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
रेखा आर्या ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, खेल संघों और आम नागरिकों से 10 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
संसद में भगवा पहनकर कटोरा लेने का मामला: हरिद्वार में संतों ने पप्पू यादव और…
चमोली :उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित यूनेस्को विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल 'फूलों की घाटी'…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं और चुनावी ड्यूटी…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी…
31 जुलाई को दर्ज हुई थी शिकायत, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा पौड़ी…
हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुँच गया है।…