![](https://tv10india.com/wp-content/uploads/2024/10/image-77-1024x576.png)
देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एक नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आम वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी।
एसओ महिपाल सिंह रावत ने बताया कि यह निर्णय एसपी टिहरी के निर्देश पर लिया गया है। देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर लगातार हो रही छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने और स्थानीय लोगों एवं यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लागू किया जा रहा है।