![](https://tv10india.com/wp-content/uploads/2025/01/image-94.png)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। BJP, AAP और Congress, तीनों दलों ने जनता का भरोसा जीतने के लिए लोक-लुभावन वादों की झड़ी लगा दी है। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को खास ध्यान में रखते हुए इन पार्टियों ने कई योजनाओं का ऐलान किया है। आइए विस्तार से जानते हैं किस पार्टी ने क्या वादे किए हैं।
BJP के वादे: महिला समृद्धि से लेकर अटल कैंटीन तक
- महिला समृद्धि योजना: सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे।
- गैस सिलेंडर पर राहत: रसोई गैस पर ₹500 की सब्सिडी और होली-दीवाली पर 1 सिलेंडर मुफ्त।
- गर्भवती महिलाओं के लिए सहायता: ₹21,000 की आर्थिक मदद और न्यूट्रीशनल किट दी जाएगी।
- अटल कैंटीन योजना: झुग्गी बस्तियों में ₹5 में भोजन मिलेगा।
- बुजुर्ग पेंशन: हर महीने ₹3000 तक पेंशन।
Congress के वादे: प्यारी दीदी योजना और सस्ती बिजली
- प्यारी दीदी योजना: महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता।
- सस्ती रसोई गैस: ₹500 में गैस सिलेंडर।
- फ्री बिजली: हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली।
- युवा उड़ान योजना: युवाओं को हर महीने ₹8500 और अप्रेंटिसशिप का मौका।
- जीवन रक्षा योजना: दिल्लीवासियों को ₹25 लाख तक का मुफ्त इलाज।
- फ्री राशन किट: चावल, चीनी, तेल, दाल और चाय पत्ती समेत किट मुफ्त।
AAP की गारंटी: महिलाओं और बच्चों पर खास फोकस
- महिला सम्मान योजना: हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता।
- फ्री बस यात्रा: महिलाओं और छात्रों के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा।
- संजीवनी योजना: 60 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए सरकारी-निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज।
- फ्री बिजली और पानी: 200 यूनिट बिजली और 20,000 लीटर पानी मुफ्त।
- शिक्षा में सुधार: सरकारी स्कूलों में बच्चों की मुफ्त शिक्षा जारी।
- तीर्थ यात्रा योजना: बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा।
- धार्मिक कर्मियों की सहायता: मंदिरों के पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने ₹18,000।
चुनाव में किसका वादा जनता को भाएगा?
दिल्ली में सत्ता की लड़ाई में सभी पार्टियों ने जनता को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब देखना यह है कि जनता किसके वादों पर भरोसा जताती है और कौन सी पार्टी दिल्ली की गद्दी पर काबिज होती है।