Categories: sports news

गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाजों को मिलेगी मदद; जानिए कैसी होगी पिच?

T20 वर्ल्ड कप 2024 का खुमार खत्म हो चुका है। भारतीय टीम खिताब जीतकर वापस घर भी लौट चुकी है। अब सभी की निगाहें जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज पर हैं। इस सीरीज के लिए भारत के सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है। वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी युवा शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा है। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं, इस मैदान की पिच कैसी हो सकती है। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार होती है। क्योंकि यहां की पिच ठोस होती है और बल्ले पर ठीक तरह से आती है। इसी वजह से बल्लेबाज यहां पर रनों की बरसात कर सकते हैं। लेकिन बाद में पिच से स्पिनर्स को टर्न मिल सकता है। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब के आंकड़े:

कुल मैच- 50 

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 29

पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच- 20 

पहली पारी का औसत स्कोर-152 रन

दूसरी पारी का औसत स्कोर- 133 रन

हाईएस्ट स्कोर- 229 रन ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 

सबसे कम स्कोर- 99 रन पाकिस्तान ने बनाया

हाईएस्ट चेज- 194 रन

पहले और दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फ़राज़, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, काइया इनोसेंट, मडेंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवनाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुज़ाराबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी अंतुम, नगरावा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

17 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

17 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

17 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago