Categories: UTTARAKHAND

38th National Games: सीएम धामी बोले – राष्ट्रीय खेल भावी पीढ़ी के लिए मील का पत्थर

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने इसे उत्तराखंड के खेल विकास में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह आयोजन भावी पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह होगा ऐतिहासिक

सीएम धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह भव्य और ऐतिहासिक हो, जिससे यह आयोजन लंबे समय तक याद रखा जाए। उन्होंने जनसहभागिता को सुनिश्चित करने की भी अपील की।

समापन समारोह की विशेष तैयारियां

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि समापन समारोह में सुरक्षा, दर्शक दीर्घा और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और समापन भी उसी भव्यता के साथ हो। साथ ही, साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों, समाजसेवियों, मीडिया जगत के बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

खिलाड़ियों और आगंतुकों को मिलेगी सर्वोत्तम सुविधा

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सभी खिलाड़ी और आगंतुक देवभूमि उत्तराखंड से सुखद अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोजन स्थलों में खिलाड़ियों और दर्शकों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

बैठक में निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्या ने बताया कि खेल विभाग समापन समारोह के लिए व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है।

विशेष अतिथियों का हुआ स्वागत

गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर आयुक्त दीपक रावत ने सीएम धामी का शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कुमार डब्बू, विधायक बंशीधर भगत, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश नेगी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन समारोह में कोई कमी न रह जाए: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में जो कमियां दून में रह गईं, वे गौलापार में न दोहराई जाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य के खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा और उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

14 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

15 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

15 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

18 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago