
देहरादून: सीबीआई दिवस-2024 के शुभ अवसर पर, सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। देवरानी, जो वर्तमान में सीबीआई नीति प्रभाग, नई दिल्ली में तैनात हैं, ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन अत्यंत समर्पण और उत्कृष्टता के साथ किया है। उनकी सेवाओं की प्रशंसा में, उन्हें यह गौरवपूर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया, जो उनके अद्वितीय योगदान को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे सीबीआई संगठन और देशवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई के डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी को उनकी अद्वितीय सेवा और कई बड़े घोटालों के पर्दाफाश के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। देवरानी ने अपनी जांच के दौरान अनेक जटिल मामलों को सुलझाया है और उनकी योग्यता और समर्पण को इस पुरस्कार के माध्यम से मान्यता दी गई है।
तेज प्रकाश देवरानी पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक यमकेश्वर अंतर्गत देवराना ग्राम के मूल निवासी हैं। वर्तमान में दून के अजबपुर कलां की साकेत कॉलोनी निवासी देवरानी के लिए इस पदक की घोषणा 15 अगस्त 2022 को की गई थी। सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रपति की ओर से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने यह प्रदान किया।इससे पहले देवरानी भारत के राष्ट्रपति की ओर से भारतीय पुलिस पदक, उत्कृष्ट जांच के लिए वर्ष 2013 और 2018 में सीबीआई दिवस पुरस्कार, दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक, आठ प्रशंसा पत्र, 60 प्रशस्ति प्रमाणपत्र और 130 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।