राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय

देहरादून। आगामी 9 व 10 नवंबर को अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे। यह निर्णय रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
बल्लूपुर चौक स्थित राम विहार में हु इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम सिंह कश्यप ने की।

इस दौरान संस्था के आय व्यय का विवरण राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने रखा। महासंघ के चुनाव के लिए न्यायमूर्ति सीएल मेश्राम पुणे को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया। उनका सहयोग करने के लिए कृत राम वर्मा, विनोद कश्यप, अवनीश कश्यप एवं सुभाष कश्यप को नामित किया गया। महासंघ के चुनाव आगामी 9 व 10 नवंबर को होंगे। इस दौरान राजाराम कश्यप, कांतिलाल लकारिया, राजाराम गौड़, मीरा रायकवार, राज वीर कश्यप, लीला पंत, निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में नीरज कश्यप का विशेष सहयोग रहा।