बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी के निकट बुधवार को एक हादसा हो गया। बोलेरो कैंपर मारवाड़ी के निकट मोड़ पर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिरकर पलट गया। वाहन जोशीमठ की तरफ आ रहा था। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है।
चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी के निकट बुधवार को हादसा हो गया। एक वाहन पलट गया, जिसमें दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी तीर्थ यात्री हेमकुंड साहिब जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:15 बजे एक बोलेरो कैंपर वाहन मारवाड़ी के निकट मोड़ पर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिरकर पलट गया।
वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें से गंभीर घायल तरसेम सिंह और कबलजीत सिंह निवासी अमृतसर को जोशीमठ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया है। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। वाहन जोशीमठ की तरफ आ रहा था।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…
न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…
देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…