Categories: Tech World

BSNL का धमाकेदार 160 दिन वाला प्लान: 320GB डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ

New Delhi: सरकारी टेलिकॉम एजेंसी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने करोड़ों ग्राहकों की बड़ी टेंशन दूर कर दी है। बीएसएनएल ने हाल ही में कुछ ऐसे किफायती रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं, जो प्राइवेट कंपनियों के महंगे प्लान्स से बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं। बीएसएनएल ने अपने पोर्टफोलियो में कई लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स जोड़े हैं, जिनसे आप कम कीमत में एक ही बार में रिचार्ज के झंझट से मुक्ति पा सकते हैं।

आपको बता दें कि बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए लगातार 4G नेटवर्क (BSNL 4G) पर भी तेजी से काम कर रहा है। अगर आप जियो, एयरटेल या वीआई के महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं, तो बीएसएनएल के प्लान्स आपके लिए बड़ी राहत साबित हो सकते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल का एक ऐसा शानदार रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं, जो फ्री कॉलिंग से लेकर डेटा तक कई आकर्षक ऑफर प्रदान करता है।

BSNL लाया जबरदस्त प्लान

BSNL के जिस किफायती और धमाकेदार रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 997 रुपये है। यह आपको थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन कंपनी इस प्लान में ऐसे ऑफर्स दे रही है जिनके लिए दूसरी कंपनियां आपसे कई गुना ज्यादा पैसे वसूलती हैं। BSNL के इस प्लान से आप सीधे 160 दिनों के लिए रिचार्ज की चिंता से मुक्त हो जाते हैं। लंबी वैलिडिटी के साथ, आप किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं।

अगर BSNL के इस प्लान में मिलने वाले डेटा की बात करें, तो यह उन यूजर्स के लिए बेहद आकर्षक है जिन्हें अधिक डेटा की जरूरत होती है। BSNL के इस प्लान में आपको कुल 320GB डेटा मिलता है, यानी आप हर दिन 2GB डेटा का उपयोग कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आप 40kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

1 hour ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

1 hour ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

2 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

2 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

7 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

7 hours ago