देहरादून। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सरकार ने बीते दिन रजिस्ट्री में दायर किया गया अपना शपथ पत्र वापस ले लिया। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने सरकार को नया शपथ पत्र दायर करने के लिए 27 अगस्त तक का समय दिया है और मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर तय की है।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से देश के सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (SGI) तुषार मेहता कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने हाईकोर्ट से नया और संशोधित शपथ पत्र दायर करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
हालांकि, बार-बार आदेश का अनुपालन न होने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि आखिर सरकार बार-बार अपने ही दिए आदेशों का अनुपालन क्यों नहीं कर रही है? अदालत हर बार सरकार को सुधार का अवसर दे रही है, लेकिन कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है।
अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए 10 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई के दिन राज्य सरकार के तीन शीर्ष अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है:
सुनवाई के दौरान उपनल कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सरकार उपनल कर्मियों से जबरन नए अनुबंध पत्र भरवा रही है, जो कि अवमानना की श्रेणी में आता है। सरकार द्वारा एक साल से आदेश के पालन के नाम पर केवल समय मांगे जाने से प्रदेश भर के उपनल कर्मियों में भारी रोष है।
अब हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद प्रदेश के 22 हजार उपनल संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर जल्द बड़ा निर्णय होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…
उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…