Categories: Dharam Jyotish

आखिर हनुमान जी का विवाह किससे हुआ था?

देहरादून: हनुमान जी सूर्य देव के पास शिक्षा प्राप्त करने के लिए गए थे। हनुमान जी के गुरु सूर्य देव के पास 9 विद्याएं थी। जिनका ज्ञान हनुमान जी जानना चाहते थे। पांच विद्याएं तो हनुमानजी सिख चुके थे। लेकिन बाकी की चार विद्याओं के लिए हनुमानजी को शादीशुदा होना बेहद जरूरी था। हनुमान जी सारी विद्याओं का ज्ञान प्राप्त करना चाहते थे। इस समस्या का समाधान सूर्य देव ने निकाला और हनुमानजी को शादी करने का सुझाव दिया। सूर्य देव के इस प्रस्ताव पर पहले तो हनुमान जी राजी नहीं हुए। लेकिन बाद में उन्होंने हां कर दिया।
इसके बाद सूर्य देव ने अपनी तपस्वी बेटी सुवर्चला के साथ शादी करने का प्रस्ताव हनुमानजी के सामने रखा। उन्होंने कहा की सुवर्चला से शादी करने के बाद भी वह ब्रह्मचारी ही रहेंगे। क्योंकि, शादी के बाद वह फिर से तपस्या में लीन हो जाएंगी। इसके बाद हनुमान जी ने सुर्वचला के साथ शादी कर ली और इस तरह उन्होंने शादी के बाद अपनी पूर्ण शिक्षा हासिल की और ब्रह्मचारी का पालन भी किया। इसके बाद सुर्वचला हमेशा के लिए अपनी तपस्या में लीन हो गई। इस तरह हनुमान जी शादीशुदा होने के बाद भी ब्रह्मचारी बने रहे।

Tv10 India

Recent Posts

महाकुंभ 2027 की तैयारी: 50 करोड़ से हाईटेक होगा हरिद्वार का मेला नियंत्रण भवन, 1500 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

न्यूज बुलेट्स (Highlights): बजट: मेला नियंत्रण भवन विस्तार के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत। तकनीक: 1500 कैमरों वाला…

17 hours ago

काशीपुर के चैती मेले में घोड़ों का बाजार: 10 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, सुल्ताना डाकू और फूलन देवी की यादें हुईं ताजा

न्यूज हाइलाइट्स (Focus Box): आयोजन: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर, काशीपुर। मुख्य आकर्षण: 10 लाख रुपये…

17 hours ago

टीबी उन्मूलन में उधम सिंह नगर का जलवा: राज्य में पाया दूसरा स्थान, राज्यपाल ने सीएमओ को किया सम्मानित

खबर के मुख्य बिंदु (Highlight Box): स्थान: उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर को मिला दूसरा…

17 hours ago

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘वीर उद्यमी योजना’ को हरी झंडी, पुलिस भर्ती में युवाओं को फिर मिलेगा मौका; 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली…

23 hours ago

बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ OTP के भरोसे नहीं होगा लेनदेन; RBI के कड़े नियम लागू

नई दिल्ली: भारत में डिजिटल लेनदेन की बढ़ती रफ़्तार के साथ-साथ शातिर होते साइबर अपराधियों पर…

23 hours ago

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से: 10 लाख रजिस्ट्रेशन के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, CM धामी बोले- ‘हर एक श्रद्धालु को कराएंगे दर्शन’

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का बिगुल बज चुका है। आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और…

23 hours ago