Categories: UTTARAKHAND

देहरादून एयरपोर्ट में अमेरिकी नागरिक की मौत,फ्लाइट का इंतजार करते समय गई जान

देहरादून जिले के डोईवाला स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक की मौत हुई है. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस विदेशी नागरिक के बेहोश होने पर इसे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

देहरादून:देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। एयरपोर्ट पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी मे रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, एक विदेशी नागरिक हॉकिन्स क्रैग (66) पुत्र जेम्स हॉकिन्स निवासी कैलिफोर्निया(पासपोर्ट संख्या 548530337) अपने मित्र स्टीफन जॉन बाल्कन के साथ देहरादून हवाई अड्डे से विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान यूके-618 से दिल्ली जाने वाले थे।सुरक्षा जांच के बाद दोनों ने बोर्डिंग की और प्रतीक्षा में बैठ गए। दोनों एक घंटे तक बैठे रहे। उनके मित्र ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अमेरिकी नागरिक को शाम 3:35 बजे मृत घोषित कर दिया।कोतवाल विनोद गुसाई ने कहा कि अमेरिकी नागरिक के शव को मोर्चरी में रखवाकर दूतावास को सूचना दे दी गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

4 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

4 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

5 hours ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

5 hours ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

12 hours ago