Categories: PoliticsUTTARAKHAND

अमित शाह की जनसभा: भाजपा के चुनावी मंच पर उत्साह और समर्थन की लहरें

कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रत्याशी श्री अमित शाह ने आज कोटद्वार, उत्तराखंड में एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होंने अपने प्रत्याशी समर्थन में वोट की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल रामनवमी है। रामलला 500 सालों के बाद अपना जन्मदिवस टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाएंगे। यह हमारा साैभाग्य है कि हमें ये पावन पल देखने का अवसर मिला है। कांग्रेस ने इतने साल राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया। लेकिन मोदी सरकार ने जो ठाना वो किया है। मोदी सरकार ने कई कड़े फैसले लिए। धारा 370 हटाई, तीन तलाक को लेक भी बड़ा फैसला लिया। मोदी सरकार के कार्यकाल में शाैचालय बने, लोगों के घर तक गैस सिलिंडर पहुंचा। उत्तराखंड को देश विदेश में नया आयाम दिलवाने में मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुझे उम्मीद है कि आप तीसरी बार भी कमल का बटन दबाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी सहभागिता जरूर देंगे। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा। इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

13 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

14 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago