देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है। देहरादून के वसंत विहार थाने में मामले से जुड़े कथित वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में पद्मभूषण से सम्मानित पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। इससे पहले अंकिता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत के दौरान उनकी भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने का भरोसा दिलाया था।
दो दिन पहले अंकिता की मां सोनी देवी और पिता वीरेंद्र भंडारी ने मुख्यमंत्री से भेंट की थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने औपचारिक रूप से सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी।
गौरतलब है कि सितंबर 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में एसआईटी जांच के बाद न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, करीब 15 दिन पहले इस हत्या प्रकरण से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ नेताओं के नाम सामने आने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। ऑडियो के सामने आने से प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल मच गया है।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…