UTTARAKHAND

नैनीताल में वन विभाग और STF की बड़ी कार्रवाई: 2 गुलदार की खाल और हड्डियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, बागेश्वर से जुड़े तार

नैनीताल/देहरादून: उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ अभियान में एसटीएफ (STF), नैनीताल पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने नैनीताल के पंगोट क्षेत्र (नगर पालिका रेंज) से एक शातिर वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो गुलदार (तेंदुए) की खाल और भारी मात्रा में हड्डियां बरामद हुई हैं।

एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम महेश सिंह कपकोटी है, जो मूल रूप से बागेश्वर का रहने वाला है। एसटीएफ को लंबे समय से बागेश्वर क्षेत्र से वन्यजीव अंगों की तस्करी का इनपुट मिल रहा था। 8 जनवरी को सूचना मिली थी कि तस्कर माल को बेचने के लिए नैनीताल पहुंचा है, जिसके बाद 9 जनवरी को घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

बरामद की गई दोनों खालें करीब 6 महीने पुरानी बताई जा रही हैं। इनमें से एक खाल 7 फीट और दूसरी 6 फीट लंबी है। इसके अलावा तस्कर के पास से करीब साढ़े चार किलो हड्डियां भी मिली हैं। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) आकाश गंगवार ने बताया कि आरोपी इन खालों को किसी बाहरी पार्टी को बेचने की फिराक में था।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महेश सिंह लंबे समय से वन्यजीव तस्करी में लिप्त था। उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (Wildlife Protection Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि गुलदार का शिकार किस जंगल में किया गया और इस रैकेट में आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नैनीताल वन प्रभाग प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने बताया कि आरोपी को नैनीताल के पंगोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. वो इन खालों को बेचने की फिराक में था. प्रारंभिक पूछताछ में इसके और भी साथियों की भूमिका सामने आई है, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. खालें करीब 6 महीने पुरानी लग रही है. गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की समुचित धाराओं में नैनीताल की नगर पालिका फॉरेस्ट रेंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया है.

“एसटीएफ और नैनीताल वन प्रभाग समेत नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया. जिसके तहत नैनीताल नगर पालिका रेंज क्षेत्र से 1 वन्यजीव तस्कर महेश सिंह कपकोटी निवासी कपकोट (बागेश्वर) को 2 लेपर्ड की खाल और हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में शामिल था.”- नवनीत भुल्लर, एसएसपी एसटीएफ

Tv10 India

Recent Posts

वन्यजीव संरक्षण के साथ विकास: 743 करोड़ से बनेगा 20 किमी लंबा भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे, हाथियों के लिए बनेंगे 5 अंडरपास और 3.5 किमी का एलिवेटेड मार्ग

देहरादून,: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) उत्तराखंड में भानियावाला-जॉलीग्रांट-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना (NH-07) को गति…

1 hour ago

कुत्तों की लड़ाई में सिर फुटव्वल मामला: दूसरे मालिक के घर पहुंची निगम की टीम, लैब्राडोर नहीं मिला; नोटिस जारी कर 2 दिन में मांगे दस्तावेज

देहरादून,: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पालतू कुत्तों की लड़ाई के बाद मालिकों के बीच…

1 hour ago

शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दी मंजूरी

देहरादून, : उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रीय…

2 hours ago

हुनरमंदों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच: देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, पहली बार उत्तराखंड को मिली मेजबानी; स्थानीय कारीगरों के लिए 40% स्टॉल आरक्षित

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पहली बार अल्पसंख्यक समुदायों के पारंपरिक हुनर, हस्तशिल्प और…

2 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: सीएम धामी बोले- मंदिर में चोरी ‘गौ हत्या’ और ‘माता-पिता की हत्या’ जैसा महापाप, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले…

2 hours ago

उत्तराखंड के मंदिरों में दान व्यवस्था को लेकर कड़े बदलाव: बदरीनाथ विवाद के बाद सरकार की सख्ती, सीएम धामी ने दिए जांच के निर्देश

देहरादून: देशभर के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों से चंदा और चढ़ावा चोरी होने की हालिया खबरों…

3 hours ago