Categories: states news

बड़ी उपलब्धिः अपुणी सरकार के जरिये 50 लाख से ज्यादा को मिली नागरिक सुविधाएं

देहरादून। उत्तराखंड सूचना एवं प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (Information Technology Development Agency) के “अपुणी सरकार” पोर्टल के नाम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। पोर्टल के जरिये अब तक आवेदकों को 50 लाख से ज्यादा नागरिक सेवाओं और सुविधाओं का लाभ मिला है। लोगों को एक जगह पर 671 सेवाओं का ऑनलाइन लाभ देने के उद्देश्य से इस पोर्टल की शुरूआत की गई थी। इससे लोगों को सामान्य दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों, सेवाओं और सुविधाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है।
अपर निदेशक गिरीश चंद्र गुणवंत ने बताया कि पोर्टल के जरिये 99 फीसदी प्रोसेसिंग दर के साथ 50 लाख से ज्यादा आवेदनों का ऑनलाइन निपटारा किया गया है। मुख्य आयुक्त सेवा का अधिकार आयोग के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में बनाए गए पोर्टल के जरिये लोगों को ज्यादातर सरकारी सेवाएं घर बैठे मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि पोर्टल से मिल रही सेवाओं की आयोग लगातार निगरानी भी करता है। ताकि लोगों को समय पर सभी सेवाएं मिले और पारदर्शिता बनी रहे।
निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 नवंबर 2021 को इस पोर्टल का शुभारंभ किया था। लोगों को इससे कई तरह की सुविधाएं आसानी से मिल रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। इससे लोगों को सुविधाओं के लिए अनावश्यक भटकना नहीं पड़ रहा है। साथ ही कामकाज में पारदर्शिता भी आई है। लोग विभिन्न प्रमाणपत्रों, लाइसेंसों और परमिटों के लिए आवेदन कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं और अपने आवेदनों की स्थिति की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पोर्टल के माध्यम से दी जा रही कुल 671 सेवाओं की संख्या को बढ़ा कर लगभग 900 किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक यूआरएल https://eservices.uk.gov.in/ के जरिये इस पोर्टल की सभी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

4 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

5 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

5 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

8 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago