Categories: Life Style

बाल झड़ने से हैं परेशान? ऑलिव ऑयल में मिलाएं ये जादुई तत्व, पाएं हर्बल ऑइल का चमत्कारी असर

New Delhi: इस समय देश-दुनिया में बालों के झड़ने से हर दूसरा इंसान परेशान है। कम उम्र में ही लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं फिर भी ठीक नतीजे नहीं मिलते हैं। ऐसे में आप एक बार दादी-नानी के ज़माने वाला घरेलू नुस्खा आज़माकर देखें। हम आपको हर्बल ऑइल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है।

हर्बल हेयर ऑइल बनाने के लिए सामग्री:

1 चम्मच मेथी के बीज, 2 चम्मच नारियल का तेल, 2 चम्मच ऑलिव का तेल , करी पत्ता, गुड़हल का एक फूल

  • मेथी: मेथी स्कैल्प के रक्त संचार को बढ़ाता है और रूसी को कम करने में मदद करता है। मेथी के बीज प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और डैंड्रफ भी दूर करते हैं।
  • नारियल का तेल: नारियल का तेल बालों में नमी प्रदान करता है। यह स्कैल्प में आसानी से अब्सॉर्ब हो जाता है, इसलिए यह सूखे बालों की मरम्मत करने में अन्य तेलों की तुलना में बेहतर काम करता है।
  • ऑलिव का तेल: ऑलिव का तेल घने और स्वस्थ बाल दे सकता है। यह एक कंडीशनर के रूप में भी काम करता है जो उलझे हुए बालों को रेशम सा मुलायम बनाता है।
  • करी पत्ते: करी पत्ते में ज़रूरी पोषक तत्व, विटामिन और प्रोटीन होते हैं जो स्कैल्प को पोषण देने, बालों के रोम को मज़बूत बनाने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।
  • गुड़हल: गुड़हल में विटामिन सी, विटामिन बी6 और आयरन जैसे विटामिन और खनिज होते हैं जो बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

हर्बल हेयर ऑइल बनाने के लिए लोहे की एक कड़ाही में ऑलिव और नारियल का तेल डालकर उसे गर्म कर लें। गर्म तेल में 1 चम्मच मेथी के बीज और कुछ करी पत्ता डालें। जब ये पक जाएं तो उसमें गुड़हल का एक फूल डाल दें। अब इस तेल को अच्छी तरह से पकने दें।अब तेल को रातभर ऐसे ही रहने दें। अगली सुबह तेल को एक बाउल में छान लें।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

6 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

6 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

7 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

9 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago