देहरादून:उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटी, अभिनेत्री, निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को हाल ही में ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली क्षण की जानकारी आरुषि ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें एशिया वन मैगजीन और ईटी नाउ द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए व्यक्तियों को पहचानने के लिए किया गया था। आरुषि को यह सम्मान उनके अभिनय, निर्माण और सामाजिक कार्यों में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया गया।
यह सम्मान समारोह विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट योगदानियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें गायक सोनू निगम, अभिनेत्री रुबीना दिलैक, शेखर सुमन और डॉ. निरंजन हीरानंदानी जैसे नामी चेहरों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।
पर्यावरण समर्पण के लिए जानी जाने वाली आरुषि निशंक को ‘ब्लैक स्वैन सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया। आरुषि निशंक ने इस पुरस्कार को प्राप्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक गर्व का क्षण है यह पुरस्कार न केवल मेरे प्रयासों को बल देता है बल्कि एक स्थायी भविष्य के निर्माण में बेहतर साबित होगा। और उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘तारिणी’ के बारे में भी जानकारी दी, जो 2015 में एक छोटी ‘मेड इन इंडिया’ नाव में दुनिया का चक्कर लगाने वाली छह महिला नौसेना अधिकारियों की असाधारण यात्रा पर आधारित है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को सामने लाने की अपनी इच्छा व्यक्त की और सभी से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास करने की अपील की।इस समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए और उन्होंने विजेताओं की प्रतिभा और समर्पण की सराहना की। यह समारोह न केवल विजेताओं के लिए, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…