Categories: Dharam Jyotish

Bada Mangal 2024 Date: बड़ा मंगल की रोचक कथा, जब हनुमान ने तोड़ा भीम का घमंड

नई दिल्ली: ज्येष्ठ मास के आने वाले मंगलवार को “बड़ा मंगल,” “बूढ़ा मंगल,” या “बुढ़वा मंगल” कहा जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की विधिवत उपासना करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। इस साल, पहला बड़ा मंगल 28 मई को, दूसरा बड़ा मंगल 4 जून को, तीसरा बड़ा मंगल 11 जून को, और चौथा बड़ा मंगल 18 जून को पड़ रहा है।मान्यता है कि इस महीने के मंगलवार को हनुमत आराधना करने से बड़ा से बड़ा संकट दूर हो जाता है. बड़ा मंगल को लेकर दो कथाएं बहुत प्रचलित है- पहली त्रेतायुग की और दूसरी द्वापर युग की

बुढ़वा मंगल से जुड़ी त्रेतायुग की कथा:
रामायण हो या फिर रामचरित मानस, सभी ग्रंथों में उल्लेखित है कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही सीता हरण के बाद ऋषिमूक्य पर्वत पर जंगल में भटकते हुए श्रीराम और लक्ष्मण हनुमान से मिले थे. भक्त और भगवान के इसी मिलन के उपलक्ष में आज तक ये परंपरा चली आ रही है

बुढ़वा मंगल से जुड़ी द्वापर युग की कथा:

बुढ़वा मंगल से जुड़ी एक पौराणिक कहानी उस दौर की भी है, जब द्वापरयुग में कौरव पांडव आपस में युद्ध कर रहे थे. कहते हैं कि महाभारत काल में द्रौपदी के कहने पर भीम कमल पुष्प लेने के लिए गंधमादन पर्वत पर स्थित कमल सरोवर के पास पहुंच गए. लेकिन वहां हनुमान जी रास्ते में लेटे हुए थे और उनकी पूंछ रास्ते को घेरे हुई थी. भीम उसे लांघकर जाना नहीं चाहते थे. भीम ने हनुमान जी से कहा कि वे अपनी पूंछ को रास्ते से ​हटा लें ताकि वे आगे जा सके.

हनुमान जी मुस्कुराते हुए भीम की बातों को अनसुना कर दिया. हनुमान जी ने कहा कि तुम तो बलशाली हो, खुद ही मेरी पूंछ हटा दो और आगे चले जाओ. भीम इस बात से चिढ़ गए और हनुमान जी की पूंछ हटाने लगे. पहली बार में पूंछ टस से मस न हुई. फिर भीम ने पूरी ताकत लगाकर पूंछ को हटानी चाही, लेकिन वो पूंछ को हिला भी न सके.हनुमान जी ने भीम के बलशाली होने के घमंड को क्षण भर में ही तोड़ दिया. जब भीम थक हार गए, तब उनको लगा कि यह कोई आम वानर नहीं हो सकते हैं. भीम ने हनुमान जी से क्षमा मांगी और अपने वास्तविक स्वरूप में दर्शन देने का आग्रह किया. तब हनुमान जी मुस्कुराए और फिर अपने विराटस्वरूप का दर्शन भीम को कराया. फिर भीम हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर वापस लौट आए. इस प्रकार से भीमसेन का घमंड चकनाचूर हो गया. कहते हैं कि तभी से इस से इस ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल, बूढ़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाने लग.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

14 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

15 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

15 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

18 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago