देहरादून | उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं। बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है।
इसके साथ ही, धामों में एक निर्धारित दूरी तक मोबाइल फोन ले जाने पर भी पाबंदी लगाई जाएगी। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 121.7 करोड़ रुपए का बजट भी पारित किया गया है।
कब खुलेंगे धामों के कपाट?
बजट का गणित: दोनों धामों के लिए 121.07 करोड़ का प्रावधान
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के संचालन में हुई बैठक में 121.07 करोड़ (121,07,99,501 रुपए) का अनुमानित बजट पास किया गया।
बोर्ड बैठक में पास हुए 5 सबसे बड़े प्रस्ताव
ये अहम फैसले भी लिए गए
सुरक्षित और सुगम दर्शन पर फोकस
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन करवाना है। पीएम नरेंद्र मोदी के विजन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में केदारनाथ का पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है और बदरीनाथ में काम तेजी से चल रहा है। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आधारभूत ढांचे और सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
देहरादून | शहर में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो…
देहरादून | सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम की पवित्र 'रूप छड़ी' और मुकुट के गायब होने…
ऋषिकेश | तीर्थनगरी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में 'अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव' (International Yoga Festival) का विधिवत…
देहरादून | नगर निगम देहरादून ने मंगलवार को 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0' के तहत…
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, SSP ने ग्रामीणों संग लगाई चौपालऔचक निरीक्षण: एसएसपी अजय गणपति…
बड़ी कार्रवाई: एक हफ्ते के विशेष अभियान में 127 गिरफ्तार, 1.5 लाख लीटर लहन किया…