UTTARAKHAND

ऊधमसिंह नगर में कच्ची शराब माफियाओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, एसएसपी के हंटर से थर्राए तस्कर

​बड़ी कार्रवाई: एक हफ्ते के विशेष अभियान में 127 गिरफ्तार, 1.5 लाख लीटर लहन किया नष्ट
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
​रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के नवागत एसएसपी अजय गणपति ने जिले में अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चलाए गए एक हफ्ते के विशेष अभियान में पुलिस ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 127 आरोपियों को जेल भेजा और करीब डेढ़ लाख लीटर से अधिक लहन नष्ट कर माफियाओं को लाखों की आर्थिक चोट पहुंचाई है।
​खौफ में माफिया: 63 भट्ठियां कीं ध्वस्त
​एसएसपी अजय गणपति ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया था कि नशे के सौदागरों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। इसी क्रम में 28 फरवरी से 6 मार्च तक चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुल 133 मुकदमे दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने जंगलों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर 63 अवैध भट्ठियों को मौके पर ही तोड़ दिया।
​आंकड़ों में पुलिस का ‘प्रहार’
​पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान में न केवल गिरफ्तारियां हुईं, बल्कि भारी मात्रा में बरामदगी भी की गई:
​गिरफ्तारी: 127 अभियुक्त दबोचे गए।
​शराब बरामदगी: 3156 लीटर कच्ची शराब जब्त।
​लहन नष्ट: 1,52,100 लीटर (शराब बनाने का कच्चा माल)।
​वाहनों पर कार्रवाई: तस्करी में प्रयुक्त 10 वाहन सीज किए गए।
​थानावार कार्रवाई की मुख्य झलकियां
​जिले के हर कोने में पुलिस का अभियान सक्रिय रहा। जसपुर में 83 लीटर शराब के साथ 7000 लीटर लहन नष्ट किया गया, वहीं काशीपुर के कुण्डेश्वरी और प्रतापपुर इलाकों में भारी छापेमारी हुई। बाजपुर के बन्नाखेड़ा में पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 21,000 लीटर लहन नष्ट किया। गदरपुर और किच्छा में भी पुलिस ने भट्ठियों को तहस-नहस कर भारी मात्रा में लहन बरामद किया। सितारगंज की सरकड़ा चौकी पुलिस ने 133 लीटर शराब के साथ 2 वाहन भी जब्त किए।
​एसएसपी का सख्त संदेश
“अवैध कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री समाज के लिए नासूर है। यह अभियान महज शुरुआत है। भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शराब माफिया या तो यह धंधा छोड़ दें या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें।”
— अजय गणपति, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

8 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

9 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

9 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago