चमोली/देहरादून।
विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम मंदिर के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की चार दिन की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद एसआईटी की टीम उसे लेकर बुधवार को देहरादून पहुंची। देहरादून में एसआईटी ने आरोपी के सरकारी आवास की गहन तलाशी ली और संपत्ति व वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला।
देहरादून स्थित सरकारी आवास पर करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान एसआईटी ने आरोपी के बैंक खातों, भूमि और चल-अचल संपत्ति से जुड़े अभिलेखों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा टीम ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ कर उसकी वित्तीय जानकारियों का ब्योरा जुटाया।
बदरीनाथ धाम थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महादेव उनियाल ने बताया, “एसआईटी की टीम आरोपी को लेकर देहरादून स्थित सरकारी आवास पर जांच के लिए पहुंची थी। प्रारंभिक तलाशी में कोई बड़ी आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं मिली है, लेकिन बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े कागजातों की गहन जांच की जा रही है।”
पूछताछ के दौरान आरोपी प्रमोद नौटियाल के बदरीनाथ स्थित सरकारी कमरे की भी तलाशी ली गई, जहाँ से कई महत्वपूर्ण सामग्रियां बरामद हुई हैं:
जांच एजेंसी अब इन बरामद वस्तुओं के स्रोत और मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण से इनके संबंधों की पड़ताल में जुटी हुई है।
गुरुवार को एसआईटी की टीम आरोपी प्रमोद नौटियाल को बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के कार्यालय लेकर पहुंची। वहाँ मंदिर समिति के अभिलेखों, वित्तीय प्रक्रियाओं और चोरी के प्रकरण से जुड़े तथ्यों को लेकर आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई।
अदालत से मिली चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान एसआईटी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और उसके बयानों का दस्तावेजी व तकनीकी साक्ष्यों के साथ मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले का अंतिम निष्कर्ष जारी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील और उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय का किया औचक निरीक्षण जमीनों…
खड़खड़ी स्थित सूखी नदी के रपटे पर खड़ी थीं श्मशान घाट आए लोगों की गाड़ियां…
साल 2023 में कारगी चौक के पास 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए के समर्थन में उतरेगी राष्ट्रीय…
जल जीवन मिशन और पेयजल विभाग में शिकायतों का ढेर देख बिफरे मुख्यमंत्री शून्य प्रतिशत…
मुख्य बातें: डिजिटल होगी गिनती: देश में बाघों की ऑल इंडिया गणना में पहली बार कागजी…