Categories: Business

बैंक ऑफ इंडिया ने ‘666 दिन – फिक्स्ड डिपॉजिट’ स्कीम लॉन्च की

New Delhi: बैंक ऑफ इंडिया ने ‘666 दिन ​का स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट’ स्कीम लॉन्च किया है। इस FD स्कीम में 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर सुपर सीनियर नागरिकों को 7.95% की दर से ब्याज मिलेगा। सुपर सीनियर नागरिक वे हैं जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक होती है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 7.8% ब्याज मिलेगा। आम लोगों को इस स्पेशल एफडी स्कीम में 7.3% प्रति वर्ष ब्याज मिलेगा। यह एफडी स्कीम 1 जून, 2024 से प्रभावी हो गई है।

लोन और पहले निकासी की सुविधा उपलब्ध

इस एफडी स्कीम में निवेशकों को लोन और समय से पहले निकासी की सुविधा मिलेगी। ग्राहक इस विशेष सावधि जमा योजना को खोलने के लिए किसी भी बैंक ऑफ इंडिया शाखा में जा सकते हैं या बीओआई ओमनी नियो ऐप/इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। बैंक ऑफ इंडिया की एफडी योजनाएं 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के साथ 3% से 7.67% तक की ब्याज दरें प्रदान करती हैं।

एफडी के ये भी बेहतर विकल्प

बैंक ऑफ इंडिया 1 साल की अवधि के लिए 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक की एफडी पर 7.67% की उच्चतम ब्याज दर दे रहा है। 1 साल की अवधि के लिए 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर बैंक 6.8% की ब्याज दर दे रहा है। 1 साल की अवधि के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक लेकिन 10 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए यह दर 7.25% है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

8 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

9 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago