Categories: Life Style

स्वास्थ्य वर्धक गर्मी का साथी: गन्ने का जूस

गर्मियों का मौसम आते ही, लोग ठंडे पेय पदार्थों की ओर रुख करते हैं। इस मौसम में गन्ने का जूस न केवल ताजगी भरा अनुभव देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी कई चमत्कारिक फायदे प्रदान करता है।यदि रोजाना गन्ने का रस पीया जाए तो शरीर ऊर्जावान (Energetic) बना रहता है, साथ ही तमाम अन्य परेशानियों से मुक्ति मिलती है. यहां हम गन्ने के जूस के कुछ अद्भुत स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालेंगे:

  1. हाइड्रेशन: गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। गन्ने का जूस पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर को तरोताजा रखता है।
  2. ऊर्जा का स्रोत: गन्ने का जूस प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
  3. पाचन में सहायक: इसमें मौजूद प्राकृतिक फाइबर पाचन क्रिया को सुधारते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं।
  4. रोग प्रतिरोधक क्षमता: गन्ने का जूस विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
  5. त्वचा के लिए लाभकारी: यह जूस त्वचा की स्वास्थ्य और चमक को बढ़ावा देता है।
  6. यूरिन ​इंफेक्शन की समस्या से बचाव:महिलाओं को अक्सर जल्दी जल्दी यूरिन इंफेक्शन हो जाता है. ऐसे में अगर वे नियमित तौर पर गन्ने का जूस पीएं तो उन्हें काफी फायदा मिल सकता है. गन्ने का रस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और यूटीआई इंफेक्शन का रिस्क घटाता है
  7. लिवर को डिटॉक्सीफाई करता: गन्ने का जूस लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ये लिवर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है. गन्ने के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के विषैले तत्वों को बाहर निकालकर उसे इंफेक्शन से बचाते हैं. पीलिया के रोग में गन्ने के जूस को काफी फायदेमंद माना जाता है.
  8. वजन को करता है नियंत्रित:गन्ने का रस वजन घटाने के लिए एक प्राकृतिक नुस्खा है। एक शोध के अनुसार गन्ना फाइबर युक्त होता है और वह वजन कम करने के साथ लिपिड को भी कंट्रोल करता है। यह ग्लूकोस को तोड़कर ऊर्जा बनाने में सहायक है और इसका खाली पेट सेवन करने से कई फायदे होते हैं।
  9. कैन्सर:गन्ने के रस में ट्रायसिन नामक एक फ्लेवोन पाया जाता है। जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है। एंटी प्रोलाइफरेटिव के कारण गन्ने का जूस कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। ऐसे में गन्ने का रस का सेवन करने से यह कैंसर के रोग से भी बचाता है।
  10. मुहांसों के लिए भी बेहतर:गन्ने का रस नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद है। इस के जूस में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है। जो मुंहासों से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाता है।
  11. बुखार में भी फायदेमंद:बुखार किसी ना किसी प्रकार के संक्रमण के कारण होता है। अगर बुखार है तो उस दौरान भी गन्ने का रस पिया जा सकता है। क्योंकि यह संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया वायरस को खत्म करने का काम करता है। ऐसे में इस का जूस पीने से बुखार को कम करने में काफी मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Tv10 India

Recent Posts

खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्ट: ITBP की महिला पर्वतारोही टीम के साथ चोटी पर फहराया तिरंगा

खटीमा (उधम सिंह नगर). उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की बेटी तिला सेन ने दुनिया की…

13 hours ago

उत्तराखंड पहुंचे निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार: भारत-चीन सीमा पर बसे हर्षिल के पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण; मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की

उत्तरकाशी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी…

14 hours ago

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले: ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ 3 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चमोली. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट…

14 hours ago

देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं: इंडियन ऑयल ने ईंधन संकट की खबरों को नकारा; पिछले 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम

नई दिल्ली. देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के संकट की खबरों के बीच…

14 hours ago

हल्द्वानी के टांडा जंगल में सनसनीखेज वारदात: वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या; साथी पर शक

हल्द्वानी. नैनीताल जिले के हल्द्वानी अंतर्गत टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने…

14 hours ago

रुद्रपुर में फर्जीवाड़ा: आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथी मिलाकर इलाज करने वाला 12वीं पास ‘झोलाछाप’ पकड़ा गया; 1 साल से चला रहा था क्लीनिक

रुद्रपुर/दिनेशपुर. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस…

15 hours ago