धारचूला: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता महेंद्र बुदियाल ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और धारचूला क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
भाजपा नेता ने हाल ही में धारचूला में हुई भारी बर्फबारी से भेड़ पालकों को हुए नुकसान की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और प्रभावित लोगों को राहत देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने धारचूला नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयासों का भी मामला उठाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेड़ पालकों को हरसंभव मदद दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही सरकारी भूमि पर धार्मिक अतिक्रमण रोकने और घेराबंदी सुनिश्चित करने के लिए भी आदेश जारी किए।
भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने कहा कि वह जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से बचाने और भेड़ पालकों को राहत दिलाने के लिए चर्चा करेंगे।
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…
सार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी रैली में सीएम धामी के काम की…
सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…