Tech World

स्पैम कॉल्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, रोजाना 1.3 करोड़ फर्जी कॉल किए जा रहे ब्लॉक

स्पैम कॉल्स और साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) में बताया कि भारत में रोजाना 13 मिलियन यानी 1.3 करोड़ फर्जी कॉल्स को ब्लॉक किया जा रहा है।

Sanchar Saathi पोर्टल:
इस पोर्टल की मदद से अब तक 2.6 करोड़ मोबाइल डिवाइस ब्लॉक किए जा चुके हैं, जो साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे। वहीं, 1.6 करोड़ चोरी हुए मोबाइल ट्रेस किए गए हैं। इस प्लेटफॉर्म की मदद से 86% स्पूफ कॉल्स को ट्रेस करके ब्लॉक किया जाता है।

Sanchar Saathi ऐप लॉन्च:
DoT ने Sanchar Saathi का मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स फर्जी कॉल्स रिपोर्ट कर सकते हैं और यह जांच सकते हैं कि उनके नाम पर कितनी सिम जारी हैं। इसके अलावा, सरकार ने AI-आधारित स्पैम डिटेक्शन टेक्नोलॉजी लगाने का निर्देश दिया है। Airtel और Vi ने अपने ग्राहकों के लिए यह सेवा शुरू कर दी है।

सरकार की इस नई रणनीति से साइबर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल्स पर बड़ी हद तक लगाम लगने की उम्मीद है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

17 seconds ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

31 mins ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

3 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago

उत्तराखंड में आफत की बारिश: कालसी-चकराता मार्ग बंद, मलबे में फंसी कार; चमोली में भूस्खलन के बाद BRO का त्वरित एक्शन

जौनसार-बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता रोड जजरेड और टोंस मोड़ पर बंद, दो मशीनें तैनात टोंस…

1 day ago