मसूरी (उत्तराखंड), : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार (15 जून) को अचानक उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी पहुंचे। उनके इस बेहद गोपनीय दौरे की भनक उत्तराखंड भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को भी नहीं थी। इस अचानक हुए दौरे के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। मसूरी पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक की, जिसमें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सांगठनिक मजबूती को लेकर गंभीर मंथन हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति और जनता के बीच भाजपा की स्वीकार्यता को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन निरंतर सक्रिय है और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से जनता से सीधा जुड़ाव बनाए हुए है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
चर्चा के दौरान स्थानीय नेताओं ने कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पेयजल, सड़क नेटवर्क, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनका जनता के बीच बेहद सकारात्मक प्रभाव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन विकास कार्यों की प्रगति और सांगठनिक प्रयासों की सराहना की।
इस औचक दौरे से मसूरी के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे वर्ष 2027 के चुनावी वर्ष में पुनः मसूरी का दौरा करें, जिस पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। पार्टी पदाधिकारियों ने इस गोपनीय दौरे को सांगठनिक दृष्टि से बेहद प्रेरणादायक और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मील का पत्थर बताया है।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…