Categories: UTTARAKHAND

ब्रुसेल्स : इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने लिया हिस्सा

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड की नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में भाग लिया। यह आयोजन नाटो, कॉनराड एडन्यूर फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था।

जोशी भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं। यह डायलॉग वैश्विक भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य, क्षेत्रीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की बढ़ती रणनीतिक महत्ता पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच था।

कार्यक्रम में नाटो मुख्यालय, यूरोपीय संसद और संसदीय सभा में उच्च स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, संसद सदस्यों और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया, ताकि भारत और नाटो देशों के बीच सुरक्षा और नीति संबंधी सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा की जा सके।


नेहा जोशी ने अपनी भागीदारी के बारे में बात करते हुए कहा, “यह डायलॉग भारत की वैश्विक भू-राजनीतिक भूमिका को रेखांकित करता है और यह जरूरी है कि हम साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय अस्थिरता जैसी उभरती चुनौतियों के समाधान के लिए मित्र देशों के साथ साझेदारी बढ़ाएं। भारत का योगदान वैश्विक सुरक्षा में अहम है, और नाटो देश इस बात को अच्छी तरह समझते हैं ।”

यह डायलॉग भारत और नाटो तथा अन्य लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। यह भारत के सामरिक दृष्टिकोण और वैश्विक सुरक्षा में योगदान को प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगा।

Tv10 India

Recent Posts

निर्जला एकादशी: जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महासंयोग और पूजा-पाठ के नियम

हिंदू धर्म में सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल…

2 hours ago

निर्जला एकादशी की पौराणिक व्रत कथा

निर्जला एकादशी को 'भीमसेनी एकादशी' या 'पांडव एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी की व्रत…

3 hours ago

हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा कूड़े का पहाड़, 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए ₹9 करोड़ की योजना शुरू

कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें  हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…

3 hours ago

उत्तराखंड वेदर अपडेट: 27 जून तक पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…

3 hours ago

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

19 hours ago