UTTARAKHAND

उत्तराखंड: विवादित बयान के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने मंजूर किया

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. प्रेमचंद अग्रवाल ने कल 16 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा दिया था. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान अपने एक बयान को लेकर विवाद में फंस गए थे. राज्य में हर तरफ से उनकी इस्तीफे की मांग बढ़ने लगी थी. राज्यभर में धरना-प्रदर्शन हो रहे थे. जिसके बाद धामी सरकार पर भी दबाव बढ़ गया था. इसी दबाव में प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को खुद ही सीएम धामी को इस्तीफा सौंप दिया था.

बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने कल 16 मार्च शाम को प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर कर दिया था, लेकिन उसकी जानकारी राज्यपाल ने 17 मार्च को दी है. बता दें कि प्रेमचंद अग्रवाल देहरादून जिले की ऋषिकेश विधानसभा से विधायक है. इस सरकार में जहां बीजेपी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी थी, तो वहीं 2017 से 2022 के बीच प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे है.

एक बयान के कारण छोड़ना पड़ा मंत्री पद: दरअसल, बजट सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में विवादित बयान दिया था. तभी से लगातार प्रेमचंद अग्रवाल उत्तराखंड की जनता के निशाने पर थे. इसीलिए आखिर में मजबूर होकर प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफा देना पड़ा. कल सीएम धामी को इस्तीफा देने से पहले प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस वार्ता भी की थी, तब वो काफी भावुक हो गए थे.

Tv10 India

Recent Posts

सफर की सूरत बदलेगी: केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…

10 mins ago

वास्तु दोष मिटाए और धन बढ़ाए: दक्षिणावर्ती शंख के अचूक उपाय

दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…

47 mins ago

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

18 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

18 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

1 day ago