UTTARAKHAND

उत्तराखंड: माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए तैयार टिहरी के पर्वतारोही रोहित भट्ट

माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए तैयार टिहरी के पर्वतारोही रोहित भट्ट, 2 अप्रैल को होंगे काठमांडू रवाना

टिहरी: पर्वतारोही रोहित भट्ट को दुनिया के सबसे बड़ी ऊंची माउंट एवरेस्ट चोटी फतह करने के लिए अनुमति मिल गई है. पर्वतारोही रोहित भट्ट 2 अप्रैल 2025 को काठमांडू जाएंगे.टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने पर्वतारोही रोहित भट्ट को तिरंगे के साथ माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

टिहरी के रहने वाले पर्वतारोही रोहित भट्ट किसी पहचान का मोहताज़ नहीं हैं. रोहित भट्ट अप्रैल महीने में दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट चोटी को फतेह करने के लिए रवाना होने वाले हैं. इस यात्रा के लिए उन्हें परमिशन मिल चुकी है. परमिशन मिलने के बाद रोहित भट्ट जल्द ही अपना अभियान शुरू करेंगें. पर्वतारोही रोहित भट्ट अपने इस अभियान को लेकर काफी उत्साहित हैं.

गौर हो कि बीती साल 4 अक्टूबर 2022 में उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा 2 में आए एवलॉन्च में रोहित भट्ट सकुशल बच निकले थे. उन्होंने रेस्क्यू अभियान के दौरान एक इंस्ट्रक्टर समेत 4 लोगों की जान बचाई गई थी. कुछ महीने तक बेड रेस्ट के बाद वो फिर से पर्वतारोहण के लिए तैयार हुए. पर्वतारोही रोहित भट्ट के नये अभियान को लेकर टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.

रोहित भट्ट इससे पहले यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह कर चुके हैं. उन्होंने माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराया. ये एक रिकॉर्ड है. ले पर्वतारोही रोहित भट्ट तंजानिया के माउंट किलिमंजारो चोटी को भी फतह कर चुके हैं.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

3 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

4 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

4 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago