हरिद्वार:हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एक कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी।
कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक वाहन में आग लग गई। जिसमें बैठे ड्राइवर अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी ग्राम कुर्बालियन, थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल रोशनाबाद हरिद्वार ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपने आप को बचाया।
सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर वाहन की आग को बुझाया गया। वाहन में अमन कुमार अकेले बैठे थे। बताया कि चंडी चौक के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। जिसका तेजी से पीछा करते हुए वह यहां तक पहुंचे थे। अत्यधिक गर्मी और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण आग लगना प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। वाहन को साइड लगा दिया है। कोई जनहानि नहीं है।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…