Categories: sports news

BCCI कॉन्ट्रेक्ट से बाहर, वर्ल्ड कप की टीम में नहीं मिली जगह, अब IPL जीत दिया सबको जवाब

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जब सालाना कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान किया गया तो सभी को अचरज हुआ। भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ियों को उससे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसमें पहला नाम श्रेयस अय्यर का था और दूसरा ईशान किशन का। कुछ नए खिलाड़ियों को जहां जगह दी गई थी, वहीं इन दोनों को बाहर कर दिया गया था। इसके बाद जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया तो उसमें भी इन दोनों को जगह नहीं दी गई। लेकिन अब श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल का खिताब जिता कर इसका जवाब दे दिया है।

बीसीसआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान जब इस साल फरवरी में किया गया तो उसमें श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम शामिल नहीं था। हालांकि इससे पहले इन दोनों को कई साल से कॉन्ट्रेक्ट मिलता आ रहा था, लेकिन इस बार उन्हें जगह नहीं दी गई। इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए गए। कहा तो यहां तक जाता है कि श्रेयस अय्यर ने बीमारी का बहना बनाकर भारतीय टीम से दूरी बना ली थी। अब इनमें कितनी सच्चाई है, ये तो वहीं जानें। मजे की बात ये भी है कि इस बार कई नए और युवा खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपने कॉन्ट्रेक्ट में शामिल किया था, लेकिन श्रेयस और ईशान को नहीं।

वैसे देखा जाए तो श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के लिए कुछ एक ही बड़ी पारियां खेलीं, लेकिन उनकी भूमिका इस बार कुछ दूसरी थी। वे मिडल आर्डर में आकर टीम को एंकर कर रहे थे। लेकिन कप्तान की सबसे बड़ी कामयाबी यही होती है कि उनकी टीम खिताब जीते, जो श्रेयस अय्यर करने में कामयाब हो गए। ये तीसरी बार है, जब केकेआर ने आईपीएल जीता है। इतना ही नहीं, श्रेयस अय्यर पहले ऐसे कप्तान भी बन गए हैं, जो दो अलग अलग टीमों की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक ले गए थे। इससे पहले श्रेयस अय्यर दिल्ली के कप्तान थे, लेकिन वे अपनी टीम को खिताब नहीं जिता पाए, लेकिन अब वे आईपीएल जीतने वाले कप्तान भी बन गए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

2 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

3 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

3 hours ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

3 hours ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

10 hours ago