Categories: sports news

टी20 वर्ल्ड कप 2024: वेस्टइंडीज की टीम से बाहर हुआ एक स्टार खिलाड़ी

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों का ऐलान हो चुका है। लेकिन इस सब के बीच एक टीम को अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करना पड़ा है। एक स्टार ऑलराउंडर चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गया है। सेलेक्टर ने इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। 

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

इस मेगा टूर्नामेंट के लिए मेजबान देश वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। लेकिन वेस्टइंडीज को अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करना पड़ा है।  जेसन होल्डर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैककॉय को टीम में शामिल किया गया है।

होल्डर को काउंटी चैंपियनशिप 2024 के दौरान चोट लगी थी, जिसे ठीक होने में समय लगेगा और टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी तेजी से और पूरी तरह से रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।

रिजर्व खिलाड़ियों का किया ऐलान

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ियों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। ये रिजर्व खिलाड़ी काइल मेयर्स, मैथ्यू फोर्ड, फेबियन एलन, हेडेन वाल्श, आंद्रे फ्लेचर हैं। जरूरत पड़ने पर इनमें से कोई भी खिलाड़ी मेन स्क्वॉड का हिस्सा बनेगा।

विंडीज टीम जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मुकाबला 2 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेलेगी तो वहीं वह दूसरा मैच 9 जून को यूगांडा जबकि तीसरा और चौथा ग्रुप मैच 13 और 18 जून को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी। बता दें कि विंडीज टीम ने अब तक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी हासिल की है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम:

रोवमन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, ओबेड मैककॉय, शे होप, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

रिजर्व खिलाड़ी: काइल मेयर्स, मैथ्यू फोर्ड, फेबियन एलन, हेडेन वाल्श, आंद्रे फ्लेचर।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

13 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

14 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago