Categories: Education

शिक्षा की नई ऊँचाइयाँ: CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित!

New Delhi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के सबजेक्ट वाइस नंबरों का खुलासा किया। बोर्ड द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, कक्षा 10 के 11,000 से अधिक छात्रों ने मैथ में पूरे 100 नंबर हासिल किए, जबकि कक्षा 12 में पूरे नंबर प्राप्त करने वालों में सबसे अधिक संख्या के साथ पेंटिंग, सब्जेक्ट में पहले नंबर पर रहा।

10वीं में मैथ सब्जेक्ट ने तोड़ा रिकार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा की। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं में कुल 11,253 छात्रों ने मैथ में पूरे नंबर हासिल किए, इसके बाद संस्कृत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 6,700 और 6,269 उम्मीदवारों ने क्रमशः पूरे 100 नंबर प्राप्त किए।

12वीं कक्षा में ये सब्जेक्ट रहा अव्वल

इसी तरह, सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में, पेंटिंग में सबसे अधिक नंबर पाने वालों की संख्या 10,402 थी, इसके बाद केमिस्ट्री में 2,152 और साइकोलॉजी में 2,134 छात्र थे।

लड़कियां रही लड़कों पर भारी

लड़कियों ने बोर्ड परीक्षाओं में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करने का अपना रुझान बरकरार रखा है, पिछले साल की तुलना में पास पर्सेंटाइल और 90 और 95 प्रतिशत से अधिक नंबर हासिल करने वाले छात्रों की संख्या दोनों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। कक्षा 10 के लिए पास पर्सेंटाइल 0.48 प्रतिशत बढ़कर 93.60 हो गया, जबकि कक्षा 12 के लिए यह 0.65 प्रतिशत  बढ़कर 87.98 हो गया है। सीबीएसई अधिकारियों ने पास पर्सेंटाइल में बढ़ोतरी का श्रेय इस वर्ष की परीक्षाओं में अधिक योग्यता-आधारित प्रश्नों को को दिया है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

10 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

11 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

11 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

14 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago