UTTARAKHAND

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी, पहली किश्त 66 करोड़ जारी

देहरादून: तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटन विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये की विशेष पूंजीगत निवेश सहायता की मंजूरी दी है। इसके साथ ही, केंद्र ने इस योजना के तहत पहली किश्त के रूप में 66 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस अहम कदम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने ऋषिकेश में पर्यटन विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए यह पहली किश्त जारी की है। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि योजना की दूसरी किश्त 34 करोड़ रुपये की राशि तब जारी की जाएगी, जब पहले चरण के 75 प्रतिशत खर्च का भुगतान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि लंबे समय से वे पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय सहायता की मांग कर रहे थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस विशेष सहायता के माध्यम से ऋषिकेश को एक प्रमुख पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

9 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

10 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

10 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago