UTTARAKHAND

सावधान! उत्तराखंड में बेलगाम रफ्तार का कहर, बिरही में डंपर और कार की भिड़ंत, बाल-बाल बचा चालक

देहरादून: भारत सरकार के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को गति देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अपना विजन साझा किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तैयार की गई मास्टर प्लान पुस्तिका (2026-2031)’ का भव्य विमोचन किया। यह पुस्तिका आगामी पांच वर्षों में राज्य के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को सशक्त और सुरक्षित बनाने का एक विस्तृत ब्लूप्रिंट है।

विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग के इस कदम को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह मास्टर प्लान केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि राज्य के सुरक्षित और सशक्त भविष्य का मार्ग है। सीएम ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी आई है। यह पुस्तिका विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड तेजी से ‘पर्यटन हब’ के रूप में उभर रहा है, ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार टेक्नोलॉजी और नवाचार (Innovation) के जरिए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग एक स्पष्ट विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कनेक्टिविटी को विकास की कुंजी बताते हुए कहा कि भविष्य की चुनौतियों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही ये योजनाएं तैयार की गई हैं।

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने पुस्तिका के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस मास्टर प्लान में 100 से अधिक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को शामिल किया गया है।

विजन के मुख्य बिंदु:

  • इकोनॉमी हब कनेक्टिविटी: आर्थिक केंद्रों को सड़कों से जोड़ना।
  • ब्रिज डेवलपमेंट एवं सेफ्टी: पुलों का आधुनिकीकरण और सुरक्षा।
  • सड़क सुरक्षा एवं स्लोप प्रोटेक्शन: पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन रोकने के लिए नई तकनीक।
  • वित्तीय प्रबंधन एवं पॉलिसी: पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध कार्य।
  • टेक्नोलॉजी: सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीकों का समावेश।

सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि समय की जरूरतों के आधार पर इस मास्टर प्लान में आवश्यकतानुसार संशोधन भी किए जाते रहेंगे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

8 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

8 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

9 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

11 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago