थराली: बुग्याल क्षेत्र ब्रह्मताल में अज्ञात बीमारी के कारण बकरियों की मौत की जांच के लिए सोमवार को पशुपालन विभाग की पांच सदस्यीय टीम रतगांव के लिए रवाना हो गई है। टीम बीमारी के कारणों की जांच में जुट गई है।
रतगांव के ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने रविवार को उपजिलाधिकारी थराली और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चमोली को सूचना दी कि रतगांव के ऊपरी क्षेत्र ब्रह्मताल में लगभग 150 भेड़-बकरियों की मृत्यु हो गई है। पशुपालकों ने बताया कि बीमार भेड़-बकरियों की नाक से सफेद पानी आ रहा है और वे कांप रही हैं, जिसके 5 से 20 घंटे बाद उनकी मृत्यु हो रही है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रलयंकर नाथ ने बताया कि थराली से पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम को क्षेत्र में भेज दिया गया है। टीम देर शाम गांव पहुंची और जांच में जुट गई।
पशुपालक रघुवीर सिंह, दयाल सिंह, महेंद्र राम, मुकेश राम, नरेंद्र राम, प्रेम सिंह, रधुली देवी आदि ने बताया कि इस बुग्याल में चार हजार से अधिक बकरियां हैं, और वे इस बीमारी से बहुत चिंतित हैं।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…