Categories: UTTARAKHAND

हेमकुंड साहिब: गोविंदघाट में बीड़ी को लेकर उत्पन्न विवाद, तीन युवकों ने होमगार्ड पर कृपाण से किया हमला, गिरफ्तार

चमोली:हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में सोमवार को मामूली विवाद के बाद यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। साथ ही कृपाण से हमला कर होमगार्ड को जख्मी कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।गोविंदघाट थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि गोविंदघाट गुरुद्वारे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड भगत सिंह शौचालय की ओर गया था। बताया जा रहा है कि होमगार्ड की जेब में बीड़ी थी, जिस पर तीन श्रद्धालुओं ने विरोध जता दिया। इसी बात को लेकर उनकी होमगार्ड से कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद एक युवक ने कृपाण निकालकर होमगार्ड पर हमला कर दिया। जिससे होमगार्ड के दोनों हाथों में चोट आई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की पहचान यशमीत सिंह (29), गुरजीत सिंह (28) दोनों निवासी फर्स्ट फ्लोर नामधारी कॉलोनी रमेश नगर वेस्ट दिल्ली, अमरदीप सिंह (25) निवासी न्यू कोठा सिडको हजूर साहेब, नांदेड महाराष्ट्र के रूप में हुई है।होमगार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। होमागर्ड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में उपचार कराया गया।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

21 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

21 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

1 day ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago